रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी कोर्ट में बड़गाई जमीन मामले में बुधवार को आरोप तय हो गया। इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने कोर्ट से मामले में जांच पूरी होने तक आरोप गठन की कार्यवाही टालने का आग्रह किया गया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस मामले में कोर्ट में अब ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। ईडी की ओर से कोर्ट में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दायर किया जा सकेगा। सुनवाई के दौरान मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन कोर्ट के समक्ष वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें : GST फर्जीवाड़े मामले में झारखंड व पश्चिम बंगाल के 4 ठिकानों पर ED की छापेमारी
ईडी कोर्ट ने PMLA की धारा 3 और 4 के तहत आरोपीयो के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया है. इससे पहले ईडी कोर्ट की ओर से चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया किए जाने के आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने बुधवार को निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. दरअसल बड़गाई अंचल से जुड़ी 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने कई तथ्य कोर्ट में पेश किया है. जिसके आधार पर सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA की विशेष अदालत में आरोप गठन की कार्रवाई की गई.


