Thursday, November 5, 2026

रांची के चुटिया में दुर्गापूजा के दौरान दिखेगा परी लोक का नजारा, बैलगाड़ी-पालकी होंगे आकर्षण का केंद्र

रांची: रांची के चुटिया नवयुवक संघ दुर्गापूजा समिति इस साल परी थीम पर भव्य पूजा पंडाल बना रही है। पंडाल में पुराने समय की शादी-ब्याह में इस्तेमाल होने वाली पालकी, बैलगाड़ी, हाथी और दूसरे मॉडल भी देखने को मिलेंगे। यह पंडाल लोअर चुटिया के महादेव मंडा परिसर में बनाया जा रहा है। इसे पश्चिम बंगाल के कांटाई और मिदनापुर से आए कारीगर तैयार कर रहे हैं।

पंडाल को बांस, चीनी फोम, नेट, थर्मोकोल, फाइबर और कपड़े जैसी चीजों से सजाया जाएगा। पंडाल करीब 60 फीट चौड़ी, 90 फीट लंबी और 40 फीट ऊंची होगी। पंडाल की दीवारों पर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी, जिससे पंडाल और भी आकर्षक नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें : जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने अधिवक्ता संजोय पिपरवाल को पूछताछ के लिए भेजा समन

करीब 11 लाख रुपये का खर्च

समिति के अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि इस बार दुर्गापूजा में पंडाल बनाने में करीब 11 लाख रुपये खर्च होंगे। लाइट और साउंड पर 1.50 लाख रुपये, मां दुर्गा की प्रतिमा पर 1.25 लाख रुपये और महाप्रसाद के भोग पर करीब 2 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, सजावट, सुरक्षा और अन्य कामों में करीब 5 लाख रुपये खर्च होंगे। पंडाल का पट षष्ठी के दिन बेलवरण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। पंडाल के सामने बैलगाड़ी के आकार का सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा, जहां लोग तस्वीरें ले सकेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर