Thursday, July 23, 2026

धनबाद मनरेगा नियुक्ति परीक्षा पर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने विभागीय मंत्री को लिखा पत्र

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है. बजट सत्र के दौरान डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में स्थानीयता, भू-संरक्षण, जाति सूचीबद्धता एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती अफसरशाही और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ भी आवाज बुलंद की।

इसी क्रम में विधायक जयराम कुमार महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह को पत्र लिखकर धनबाद मनरेगा संविदा नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि स्वीकृत अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव करते हुए दक्षता-परीक्षा में समान अवसर प्रदान नहीं किया गया, जो कि न्यायसंगत चयन प्रक्रिया के विरुद्ध है।

इस मौके पर मौजूद जेएलकेएम के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में दर्ज आधिकारिक आपत्तियों के साथ कई बार उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के समक्ष अपने तथ्यों प्रस्तुत की गई थीं। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यालय द्वारा जारी सकारात्मक विशेष सुझाव-पत्र भी उपायुक्त को भेजा गया था। इसके बावजूद अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से नियुक्ति परीक्षा आयोजित करा ली गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से छात्रों एवं अभिभावकों में गहरी नाराजगी व्याप्त है तथा वे निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर