Thursday, July 23, 2026

चाईबासा में डॉक्टर्स की लापरवाही से 5 बच्चे HIV पॉजिटिव, चढ़ाया संक्रमित ब्लड, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में चिकित्सा लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चाईबासा के सरकारी अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ब्लड चढ़ाना) के बाद कम से कम पांच बच्चे कथित तौर पर HIV पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक सात वर्षीय थैलेसीमिया रोगी भी शामिल है. इस घटना ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है और रांची से एक उच्चस्तरीय मेडिकल टीम जांच के लिए तुरंत रवाना की गई है. साथ ही झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य सचिव और जिला सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार को सामने आई जब थैलेसीमिया से पीड़ित एक बच्चे के परिवार ने आरोप लगाया कि चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बच्चे को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाया गया था.

परिजनों की शिकायत मिलते ही झारखंड सरकार ने आरोपों की जांच के लिए स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मेडिकल टीम को भेज दिया है. वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी ने कहा कि संक्रमण कैसे फैला, इसकी जांच चल रही है. हालांकि, उन्होंने HIV संक्रमण दूषित सुई या अन्य कारणों से भी होने की आशंका जताई है.”

शनिवार को टीम ने जांच के दौरान चार और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के HIV पॉजिटिव पाया गया, जिससे ये मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया. अब कुल पांच बच्चे प्रभावित हैं. सभी बच्चे इसी अस्पताल में नियमित रूप से ब्लड ट्रांसफ्यूजन करा रहे थे. डॉ दिनेश कुमार ने शुरुआती जांच में थैलेसीमिया के एक मरीज को संक्रमित ब्लड चढ़ाने की बात की हालांकि जांच के दौरान ब्लड बैंक में गड़बड़ियां पाई जाने की भी उन्होंने पुष्टि की. उन्होंने बताया कि फिलहाल अस्पताल के ब्लड बैंक आपातकालीन मोड में रखा गया है और अगले कुछ दिनों तक केवल गंभीर मामलों को ही सेवा प्रदान करेगा.

स्थानीय प्रतिनिधियों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है. मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने आरोप लगाया कि ये घटना व्यक्तिगत दुश्मनी से प्रेरित हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि ब्लड बैंक कर्मचारी और बच्चे के रिश्तेदार के बीच एक साल से कोर्ट में विवाद चल रहा है. इससे पहले संक्रमित बच्चे के परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से शिकायत दर्ज कराई है तथा जवाबदेही और न्याय की मांग की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर