Friday, October 30, 2026

महाशिवरात्रि को लेकर बैद्यनाथ धाम में अहले सुबह से श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बाबा बैद्यनाथ का कर रहे जलार्पण

देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर पर आज के दिन की महत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब हर-हर महादेव के नारों से गुंजयमान हैं। साथ ही आज अहले सुबह से बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवरामझा चौक, नेहरू पार्क, क्यू काम्प्लेक्स होते हुए श्रद्धालु कतारबद्ध और सुगम जलार्पण कर रहे हैं।

इसके अलावे जिला प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से हीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी, ताकि श्रद्धालुओं आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर एक अच्छी अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके।

वही श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दंडाधिकारी व जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर वीवीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है।

इसके अलावा बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निदेशित किया गया कि भागदौड़ की स्तिथि न बने इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। वही सरकारी पूजा के पश्चात 04:30 मिनट से देवतुल्य श्रद्धालुओं के जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ का पट खोला गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर