Thursday, November 5, 2026

मुरी स्टेशन पर विकास कार्यो के कारण मध्यम दूरी वाली कई ट्रेनें अगले दो दिनों तक रहेंगी रद्द

रांची: मुरी स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य के कारण रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इसके चलते 8 और 9 मई 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस 8 और 9 मई को रद्द रहेगी। इसके अलावा 18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस और 18085/18086 रांची-खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस भी इन दोनों दिनों में नहीं चलेगी। इसी तरह 58033/58034 बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू सेवा को भी दोनों दिनों के लिए रद्द किया गया है।

वहीं 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया मेमू का परिचालन भी 8 और 9 मई को बंद रहेगा। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ गोमो स्टेशन पर किया जाएगा। यह व्यवस्था 8 और 9 मई 2026 के लिए लागू रहेगी। इस दौरान ट्रेन का गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। विकास कार्य के कारण यह बदलाव अस्थायी रूप से किया गया है ताकि भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर