Wednesday, July 29, 2026

“बंगाल में दीदी जाने वाली हैं, BJP आने वाली है”, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में गुरूवार को 152 विधानसभा सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान में हुई बंपर वोटिंग के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है. कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग का हमारे पास जो फीडबैक आया है, उससे साफ है कि दीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की हुगली नदी में पीएम मोदी की खास नाव यात्रा, कैमरे में कैद किए यादगार पल

पहले चरण में ही भविष्य तय

अमित शाह ने कहा, “हमारे पास जो फीडबैक है, उसमें बंगाल की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है. प्रथम चरण में मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि दीदी जाने वाली है और भाजपा आने वाली है.” केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर दिया है. कविगुरु टैगोर, महान सुभाष चंद्र बोस और खुदीराम बोस की भूमि ने विकास को चुना है.

152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास यात्रा चल रही है उसमें बंगाल भी जुड़ने वाला है, यह मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है. दीदी जाने वाली है, भाजपा आने वाली है. भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है… 152 में से 110 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतने जा रही है, इसका अर्थ है कि दूसरे चरण के चुनाव के बाद हम प्रचंड बहुमत से शुद्ध रूप से भाजपा सरकार बनाने वाले हैं.”

हिंसामुक्त चुनाव के लिए बधाई 

प्रेस कॉफ्रेंस में अमित शाह ने बंगाल के शांतिपूर्ण और हिंसामुक्त चुनाव के लिए चुनाव आयोग, मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ परिवर्तन के लिए मतदान किया है. मैं चुनाव आयोग, CAPF, चुनाव आयोग के सहयोग में लगा पूरा तंत्र और बंगाल पुलिस को बहुत-बहुत अभिनंदन देना चाहता हूं क्योंकि बहुत लंबे अरसे बाद बंगाल के चुनाव में एक भी मृत्यु नहीं हुई, ऐसा चुनाव हुआ है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर