Thursday, July 23, 2026

14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे धनुष और मृणाल?

महाराष्ट्र : फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की चर्चाओं के बीच अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष के रिश्ते को लेकर अफवाहें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, जब शुरुआत में मृणाल से इस बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने साफ कहा था कि धनुष सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं और वह अजय देवगन के बुलावे पर फिल्म की स्क्रीनिंग में गई थीं।

कुछ समय के लिए इन अफवाहों पर विराम लग गया था, लेकिन अब एक बार फिर दोनों चर्चा में हैं। वजह है उनकी कथित शादी की खबरें। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि मृणाल और धनुष अगले महीने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। फैंस खुशी जता रहे हैं तो कुछ लोग इसे सिर्फ अफवाह बता रहे हैं। फिलहाल, दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सच है कि मृणाल और धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उनका रिश्ता अभी नया है। वे फिलहाल इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते और पब्लिक में साथ दिखने से बचते हैं। उनके करीबी दोस्त बताते हैं कि दोनों की सोच और मूल्यों में काफी समानता है, इसलिए वे एक-दूसरे के साथ सहज महसूस करते हैं। धनुष की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। 18 साल बाद 2022 में दोनों अलग हो गए और 2024 में उनका तलाक कानूनी रूप से पूरा हो गया। इससे पहले भी धनुष का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन मृणाल के साथ उनकी शादी की खबरों ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है।
अब देखना यह है कि यह सिर्फ अफवाह है या सच में दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर