प्रशासन: जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध पत्थर का खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कई ऐसे पत्थर खदान है जिनकी लीज अवधि समाप्त होने के बावजूद बेख़ौफ़ होकर अवैध खनन जारी है तो कही बिना लीज के ही पत्थर माइनस का संचालन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : पलामू के जपला-मोहम्मदगंज पथ पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
ताजा मामला गिरिडीह के बेगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद के गेंन्द्रो मे स्तिथ अवैध पत्थर खदान का है जहां दिन में बारूद बिछाया जाता है वही रात के अंधेरों मे दर्जनों ट्रक के माध्यम से पत्थरों की तस्करी की जाती है जो गिरिडीह से राज्य भर मे अलग अलग ठिकानो पर जाते है.जिसपर कुछ माह पूर्व कार्यवाई भी की गइ थी जिसमें पोकलेन मशीन समेत अन्य चीजें जप्त हुई थी बावजूद पत्थर माफियाओं का मनोबल इस कद्र बढ़ा हुआ है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा।
बेधड़क माफिया अवैध खनन कर लाखो की मोटी कमाई करते है और सरकार के राजस्व को करोड़ों का चुना लगा रहे है इन माफियाओं को न तो तो प्रशासन की चिंता ना ही विभाग कर डर अब देखना है कब तक बैंगाबाद में चल रहे अवैध खनन पर रोक लग पाती है कब पत्थर माफियाओं पर कार्यवाई हो पाती है.

