Sunday, September 13, 2026

बेंगलुरु में स्किन कलर और कपड़ों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण डेंटल कॉलेज की छात्रा ने की खुदकुशी

बंगलुरू : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के डेंटल कॉलेज की एक 23 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद डेंटल कॉलेज के प्रशासन ने 6 लेक्चरर्स को तत्काल कार्य से निलंबित कर दिया। लेक्चरर पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को उसके रंग और कपड़ों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण छात्रा ने मजबूर होकर इतना बड़ा कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना बीते शुक्रवार को की गई थी। जिसके बाद उसका शव घर में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला। छात्रा डेंटल कॉलेज में थर्ड ईयर की स्टूडेंटने  थी।

छात्रा के परिजनों का आरोप

छात्रा के परिजनों ने बेंगलुरु के डेंटल कॉलेज पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। जिसमें परिवार का कहना है कि छात्रा को कॉलेज में सबके सामने बेइज्जत किया गया, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। मृतका के परिजनों के अनुसार, छात्रा के आंख में दर्द होने के कारण छात्रा ने कॉलेज से एक दिन की छुट्टी ली थी। उसी दिन कॉलेज में सेमिनार था, जिसमें वो हिस्सा नहीं ले सकी थी।

छात्रा की मां का कहना है कि डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर्स ने सभी के सामने छात्रा को उसके रंग को लेकर टिप्पणी की। साथ ही उन्होंने उसके डॉक्टर बनने पर भी सवाल खड़े किए। जिसके बाद छात्रा के कपड़ों और  उसकी भाषा पर भी उंगलियां उठाई गईं। जिसके बाद छात्रा की मां ने नजदिकी थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए प्रोफेसर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

डेंटल कॉलेज के 6 प्रोफेसर सस्पेंड

छात्रा की मौत के बाद डेंटल कॉलेज के कई अभ्यार्थियों ने कॉलेज में धरना प्रदर्शन करना शुरू किया। कर्नाटक पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, कॉलेज ने बीते सोमवार को सभी आरोपी प्रोफेसर्स को बरखास्त करते हुए जांच के आदेश दिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर