Wednesday, July 29, 2026

लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में जुटे दो अपराधी हथियार व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार

पलामू : डालटनगंज स्थित रेलवे कॉलोनी इलाके में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी वारदात को टाल दिया। सोमवार को पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इलाके में लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में रामनवमी के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोग फायरिंग कर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चाकू और लोहे का फाइटर बरामद किया गया। बरामद हथियारों से स्पष्ट है कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि नशे की लत के कारण उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से वे राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लोगों में डर पैदा करने के लिए ही फायरिंग की गई थी, ताकि लूट की वारदात को आसानी से अंजाम दिया जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर