Friday, October 30, 2026

दिल्ली ब्लास्ट : जांच में बड़ा खुलासा, 2 नहीं बल्कि 4 गाड़ियों में धमाके की थी साजिश

दिल्ली  :  दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने नया खुलासा किया है। अब पता चला है कि इस हमले की साजिश सिर्फ दो नहीं, बल्कि चार गाड़ियों में ब्लास्ट करने की थी। जांच में मिली तीन डायरियों से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। एजेंसियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकियों की योजना चार गाड़ियों में ब्लास्ट करने की थी। इनमें से दो गाड़ियां तैयार थीं, जबकि बाकी दो की तैयारी चल रही थी। अगर साजिश सफल होती, तो धमाका और भी बड़ा हो सकता था।

यह खुलासा डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की तीन डायरियों से हुआ है, जो जांच टीम को फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से मिली हैं। इन डायरियों में 8 से 12 नवंबर तक की तारीखें दर्ज हैं और करीब 25 लोगों के नाम लिखे गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

डायरी से मिले अहम सबूत

डॉ. उमर के कमरे नंबर 4 और मुजम्मिल के कमरे नंबर 13 से डायरियां बरामद की गईं। एक डायरी मुजम्मिल के किराए के कमरे से भी मिली है। इनमें धमाकों की योजना, गाड़ियों की जानकारी और कुछ कोड वर्ड लिखे हुए हैं।

जांच एजेंसियों ने बताया कि डॉ. उमर का DNA उसकी मां के DNA से मैच हो गया है। जांच टीम को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून लगे कपड़े और पैर का हिस्सा मिला था। इससे यह पक्का हो गया है कि धमाके के वक्त कार में उमर ही मौजूद था। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को एक और घायल की मौत के बाद संख्या बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने इस धमाके को आतंकी हमला माना है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित किया गया।

जांच में तीन बड़े खुलासे

जांच में पता चला कि डॉ. उमर नबी और डॉ. मुजम्मिल गनी ने जनवरी में ही लाल किले की रेकी की थी। वे वहां की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़भाड़ का पैटर्न समझ रहे थे। माना जा रहा है कि पहले 26 जनवरी को हमला करने की योजना थी, जो विफल रही।  पूछताछ में सामने आया कि नबी 6 दिसंबर को दिल्ली में फिर हमला करना चाहता था, लेकिन मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद प्लान विफल हो गया। फरीदाबाद में इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन होता था, जिसमें 6 डॉक्टर शामिल थे। एक और संदिग्ध, डॉ. निसार, जो डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर का अध्यक्ष है, अब फरार है। जांच में सामने आया कि डॉ. मुजम्मिल गनी अपने किराए के कमरे में खाद की बोरी बताकर विस्फोटक सामग्री जमा कर रहा था। पड़ोसियों ने जब पूछा तो उसने कहा था कि यह खाद है, कश्मीर ले जानी है।
पुलिस ने पास के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं।

Also Read : IND vs SA ODI : रांची में 30 नवंबर को होने वाले मैच को लेकर टिकटों की कीमतों का हुआ ऐलान, 26 से होंगी बिक्री

हरियाणा में मिला सुराग

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने आसपास के राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया था। हरियाणा के खंडावली गांव में एक लावारिस लाल इको स्पोर्ट कार मिली, जिसे NSG बॉम्ब स्क्वाड की टीम जांच रही है। सूत्रों के अनुसार, यह गाड़ी उमर के ड्राइवर की बहन के घर के पास मिली है। पुलिस ने इस गाड़ी को पार्क करने वाले फहीम नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फहीम, आरोपी उमर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर