दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट यानी (Delhi Blast) की सहआरोपी लखनऊ की डॉक्टर शाहीन के घर बिते सोमवार के दिनों में काफी हलचल बढ़ गई। डॉक्टर शाहीन के घर एनआईए की टीम के पहुंचने से वहां मौजूद आसपास के लोग भी उस वक्त चौकन्ने हो गए। एनआईए की टीम ने एटीएस के साथ मिलकर लखलऊ की डॉक्टर शाहीन के पिता सईद अंसारी व उनके बड़े भाई परवेज से दो घंटे तक पूछताछ जारी रही। इस छापे के दौरान उनके इलाके में भारी सुरक्षा-व्यवस्था कर दी गई थी। मोहल्ले की गली में पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर आवाजाही लगभग बंद करवा दी, जबकि टीम ने घर के अंदर कई घंटे तक तलाशी लेते वक्त पूछताछ में भी जुटी रही।
सईद अंसारी और उनके बड़े भाई शोएब से लंबे समय तक चली पूछताछ
सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने डॉक्टर शाहीन के पिता सईद अंसारी और उनके बड़े भाई शोएब से लंबे समय तक पूछताछ की, ताकि कुछ बता लगाया जा सके। टीम सुबह 9.30 बजे उनके घर पहुंची और करीब 11:42 बजे उनके घर से अपना काम करके बाहर निकली। इस दौरान वहां मौजूद टीम के अधिकारी ने घर के हर हिस्से की जांच की। हालांकि कहा जा रहा था कि एनआईए ने डॉक्टर शाहीन को भी पूछताछ के लिए लखनऊ लाई है, लेकिन जांच एजेंसी के सूत्रों ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है। बताया गया कि हुए जांच-पड़ताल में एनआईए की टीम के हाथ में कुछ महत्वपूर्ण इनपुट लगे हैं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
डॉक्टर शाहीन के घर के लोगों से अभी तक यूपी के एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और जम्मू-कश्मीर ने पूछताछ की थी, लेकिन अब एनआईए की टीम के आने से इस मामले की गंभीरता भी बढ़ती जा रही है। एनआईए की टीम ने डॉक्टर शाहीन के पिता के साथ ही परिवार के बाकी लोगों से भी पूछताछ की है। डॉक्टर शाहीन के मुख्य आरोपित मुज्जमिल से साथ निकाह की बात सामने आने के बाद से ही एनआईए की टीम ने उस पर शिकंजा कसा है। एनआईए की टीमें लखनऊ के कैसरबाग के कंधारी बाजार में डॉक्टर शाहीन के पिता और मड़ियांव में उसके भाई परवेज के घर पर जांच करने पहुंचीं।
एनआईए की टीम डॉक्टर शाहीन के लखनऊ वाले घर पहुंची
गौर करने वाली बात ये है कि इससे पहले 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस ने भी यहीं छापा मारा था। छापे के बाद से ही डॉक्टर शाहीन के पिता ने खुद को घर में सीमित कर लिया था और परिवार पर तनाव बढ़ गया था। सईद अंसारी का कहना है कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं होता कि उनकी ही बेटी किसी ऐसी गतिविधि में कभी भी शामिल हो सकती है। 20 दिन बाद एनआईए की टीम पूछताछ के लिए पहुंची और जांच एजेंसियां शाहीन के सभी नेटवर्क, उनके संपर्कों और दल्ली ब्लास्ट में उसकी भूमिका को स्पष्ट करने में जुटी हैं। वहीं, 20 दिन बाद एनआईए की टीम डॉक्टर शाहीन के लखनऊ वाले घर पहुंची। दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर माहौल अभी भी तनावपूर्ण ही है। वहां के स्थानीय लोग किसी भी बात पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने वहां के क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में लगी एनआईए की टीमें जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के जुड़े ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ- साथ देश भर में इससे जुड़े सभी लोगों की जांच-पड़ताल कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर में एनआईए की टीमें दक्षिण कश्मीर के शोपियां व पुलवामा में पहुंची हैं। पुलवामा और शोपियां में मौलवी इरफान, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. उमर व डॉ. आदिल के घर पर भी टीम की ओर से यह तलाशी चल रही है। एनआईए की टीम ने सोमवार को तड़के गिरफ्तार मौलवी इरफान के पैतृक गांव नादिगामिन शोपियां, डॉ. अदील और डॉ. मुजम्मिल के मलंगपोरा पुलवामा घर पर भी छापेमारी की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें उनके ही साथ मौजूद थीं। वहां के पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और उसके बाद ही वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया।


