Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के पंकरी बरवाडीह गांव में शनिवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव उसके घर के अंदर खून से लथपथ अवस्था में मिला. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद ग्रामिणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा.

हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 85 वर्षीय मंगनी, पति स्वर्गीय चौधरी साव के रूप में हुई है. महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर से पाया गया. जहां उनका शरीर खून से लथपथ था और सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह मामला हत्या का है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी.

रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि, इस घटना को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है. इसके साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाया गई है. जो मामले की सभी प्रकार से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट के बाद भी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर