Wednesday, November 4, 2026

धनबाद मंडल कारा में DC-SSP का औचक निरीक्षण, निकाय चुनाव को लेकर छापेमारी

धनबाद: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुवार शाम धनबाद मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण डीसी और एसएसपी प्रभात कुमार के संयुक्त नेतृत्व में हुआ।

अलग-अलग टीम बनाकर की गई जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली। पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, सेल और जेल अस्पताल की बारीकी से जांच की गई। प्रत्येक वार्ड को ध्यानपूर्वक खंगाला गया ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

CCTV और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच

डीसी और एसएसपी ने मंडल कारा की समग्र व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने जेल परिसर में लगे CCTV कैमरों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की सुविधाओं और रसोईघर की साफ-सफाई एवं प्रबंधन की जांच की। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

प्रशासन द्वारा यह औचक निरीक्षण चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव को लेकर सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही के मूड में नहीं है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर