Sunday, September 13, 2026

Escort Service के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

रांची : हजारीबाग पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध Zero Tolerance नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नुतननगर के पास Escort Service के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में ऑनलाइन साइबर ठगी एवं ब्लैकमेलिंग (Sextortion) करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह फर्जी वेबसाइटों पर विज्ञापन डालकर लोगों को Escort Service का झांसा देता है तथा UPI/डिजिटल माध्यमों से धन की ठगी करता है।

प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई हेतु अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में थाना प्रभारी, मुफसिल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नुतननगर पहुँचने पर देखा गया कि चार (04) व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस बल को देखकर वे भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम क्रमशः (1) विवेक कुमार, (2) बादल मंडल, (3) दीपक मंडल एवं (4) शेखर कुमार बताए।

इनके पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त कई मोबाइल फोन, विभिन्न सिम कार्ड, अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 207/25, दिनांक 25.12.2025 के अंतर्गत धारा 317/318/319/338/340/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66(C)/67/67(A) आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामद सामानों का विवरण:

1. विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन – 12 अदद (जिसमें प्रतिबिंब ऐप में पंजीकृत मोबाइल – 01), 2. सिम कार्ड – 16 पीस, 3. विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड – 12 पीस, 4. पैन कार्ड – 05 पीस

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:

1. विवेक कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता – बिनोद महतो, 2. बादल मंडल, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता – बिनोद मंडल, 3. दीपक मंडल, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता – बिनोद मंडल, 4. शेखर कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता – प्रकाश मंडल
सभी का स्थायी पता – ग्राम मासीपीढ़ी, थाना बरकट्ठा, वर्तमान पता – नुतननगर, थाना मुफसिल, जिला हजारीबाग

छापामारी दल के सदस्य:

1. श्री अमित आनंद (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, 2. पु०नि० शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, हजारीबाग, 3. पु०अ०नि० रौशन बर्णवाल, थाना प्रभारी, मुफसिल, 4. पु०अ०नि० जितेन्द्र भगत, मुफसिल थाना, 5. पु०अ०नि० सिद्यनाथ कुमार, मुफसिल थाना, 6. तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी, 7. मुफसिल थाना सशस्त्र बल

हजारीबाग पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन प्रलोभन, फर्जी विज्ञापन अथवा ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहें तथा ऐसी किसी भी सूचना की तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर जानकारी दें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर