रामगढ़ : जिले के रांची-रामगढ़ मुख्यपथ एनएच 33 स्थित चूटूपालू घाटी में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में एक कंटेनर ने ब्रेक फेल होने की वजह से आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का ड्राइवर केबिन में फंस गया और गाड़ी में आग लग गई। इसके कारण ड्राइवर की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़ भाग निकला। हादसे के बाद घाटी में तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।


