Monday, October 5, 2026

रांची में कांग्रेस नेता के भतीजे का अपहरण, ओरमांझी से घायल अवस्था में बरामद, मारपीट और लूटपाट का भी आरोप

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के भतीजे किशन सिंह का हरमू रोड स्थित गाड़ीखाना के पास से अपहरण किए जाने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को ओरमांझी थाना क्षेत्र से घायल अवस्था में बरामद कर लिया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की बैठक आज, द्रमुक और आप नहीं होंगी शामिल, ममता ने ये कहा

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने युवक के साथ मारपीट करने के साथ लूटपाट भी की। घटना में किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेजने की कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली और ओरमांझी थाना पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी है।

पुलिस पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि युवक का अपहरण किस वजह से किया गया तथा वारदात में कितने लोग शामिल थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर