Tuesday, October 6, 2026

दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन की बैठक आज, द्रमुक और आप नहीं होंगी शामिल, ममता ने ये कहा

नई दिल्ली: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर संयुक्त आंदोलन चलाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष गठबंधन आईएनडीआइ के शीर्ष नेता बुधवार को यहां बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला टीम ने आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

सूत्रों के अनुसार, सीईसी के खिलाफ महाभियोग का नोटिस एजेंडे में है। लोकसभा और राज्यसभा में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव का मसौदा तैयार है और इस पर बैठक में चर्चा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, और अन्य दलों के नेता जैसे कि माकपा, भाकपा, नेकांपा (शप) और शिवसेना (यूबीटी) बैठक में भाग लेंगे।

अखिलेश यादव नहीं होंगे शामिल 

हालांकि, द्रमुक और आप ने स्पष्ट किया है कि वे बैठक में शामिल नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के कारण इस बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे, लेकिन उनके प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे।

बैठक को लेकर कांग्रेस ने कहा

वेणुगोपाल ने कहा- “कांग्रेस सभी राजनीतिक दलों की मदद से देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बड़ा आंदोलन करना चाहती है।” उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक और आप को शामिल करने के प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। यादव के बैठक में न आने के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा, “मैंने अखिलेश यादव से बात की, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी उनसे बात की। उन्हें राज्यसभा चुनाव के नामांकन का ध्यान रखना है लेकिन उनकी पार्टी के नेता बैठक में शामिल हो रहे हैं।”

ममता बनर्जी ने बैठक को लेकर कहा

इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा “जो कुछ भी कहना है, वह मैं कल की बैठक में कहूंगी. आप जानते हैं, हमारा निशाना चुनाव आयोग है. यह बैठक उस पूरी सॉफ्टवेयर टीम के ख़िलाफ़ है, जिसने लोगों को धोखा दिया और उनके साथ विश्वासघात किया. जो कुछ भी कहना है, वह मैं कल कहूंगी.”

ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक के अंदर इस मुद्दे पर सभी दलों को साथ लाने के लिए सीपीएम के महासचिव एमए बेबी से भी बात की.  इसको लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तंज़ कसते हुए कहा कि वह “एक हाथ में जमात और दूसरे हाथ में दिमागी नक्सलियों” के साथ आगे बढ़ रही हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर