Saturday, October 31, 2026

इनकम टैक्स रेड के दौरान कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने की आत्महत्या

बेंगलुरु: कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को बेंगलुरु में अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेंट्रल बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास स्थित कंपनी ऑफिस में दोपहर करीब 3:15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन दिनों से उनके ऑफिस में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही थी। रॉय की मौत के बाद आयकर अधिकारी कार्रवाई बीच में ही छोड़कर चले गए।

सीजे रॉय की कुल संपत्ति करीब 9 हजार करोड़ रुपए बताई जाती है। उनके पास एक प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा महंगी कारें थीं, जिनमें 12 रोल्स रॉयस शामिल हैं। वह मूल रूप से केरल के रहने वाले थे, लेकिन उनका कारोबार कर्नाटक और दुबई तक फैला हुआ था। कॉन्फिडेंट ग्रुप केरल और कर्नाटक में रियल एस्टेट का बड़ा नाम है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय ऑफिस में कोई आयकर अधिकारी मौजूद नहीं था। अब पुलिस आयकर विभाग से जरूरी जानकारी लेकर जांच करेगी। रॉय की पत्नी और बेटा शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या के लिए किसी ने उकसाया तो नहीं।

यह भी पढ़े: जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एम्स में कराया गया इलाज 

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। रॉय के भाई ने आरोप लगाया है कि लगातार पूछताछ और दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि रॉय पर कोई कर्ज नहीं था। सीजे रॉय का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी भी रहा है। बचपन में एक कार शोरूम से अपमानित होने के बाद उन्होंने ठान लिया था कि एक दिन सबसे महंगी कारें खरीदेंगे। 36 साल की उम्र में उन्होंने बिना किसी कर्ज के प्राइवेट जेट खरीदा। रॉय कहते थे कि कारें शौक हैं, असली दौलत जमीन होती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर