Monday, September 14, 2026

झारखंड में शीतलहर का कहर, मैक्लुस्कीगंज में माइनस में पहुंचा तापमान

रांची :  राज्य में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। खासकर कांके और मैक्लुस्कीगंज में ठंड लोगों पर कहर बरपा रही है। मैक्लुस्कीगंज में पिछले तीन-चार दिनों से तापमान लगातार माइनस में पहुंच रहा है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम होती जा रही है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

शहर और कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। गुमला में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, कांके में 4.2 डिग्री और राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 12, 13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ-साथ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, बोकारो, कोडरमा, लोहरदगा और धनबाद में शीतलहर चलने की संभावना है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट

राज्य के कई जगहों में हल्का और मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला। चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 14 से 16 जनवरी के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर