रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिबा गांव के समीप सारंडा के घने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली हिंसा की एक बार फिर घटना सामने आई है। नक्सलियों द्वारा पूर्व से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट होने से कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है।घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग अभियान जारी है।



