न्यूज डेस्क: सीएम योगी और चीनी उद्योग, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अयोध्या पहुंचे और वहां उन्होंने रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना की, जिसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से शासन चल रहा है वह अग्रेंजों के समय में भी नहीं था.
Highlights:
वहीं जनता इस मौजूदा शासन से पूरी तरह से ऊब चुकी थी. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में गाय और बैलों की हत्या कर उन्हें बंगलादेश भेजा जाता था. वहीं उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें जनता और गोमाता दोनों की हाय लगी है.
पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर विचार
इसके साथ ही उन्होंने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर प्रतिक्रिया दिया और कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक है. ऐसी घटनाओं के बाद भी अगर सरकार नहीं बदली तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी. वहीं जनगणना को जरुरी कहते हुए कहा कि अति पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष कार्य और अलग व्यवस्था होनी चाहिए. बिहार में पिछड़े वर्गों को अलग आरक्षण होता है उत्तर प्रदेश में भी इस मुद्दे पर विचार होना चाहिए. मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को 1 वर्ष पूरा हो गया है. पिछले बार पाकिस्तान का दिमाग ठीक किया गया था, अगर फिर से बदमाशी होगी तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा.
इसे भी पढ़े: सीएम योगी ने 2027 जनगणना का किया शुभांरभ, देश में पहली बार डिजिटल जनगणना
यूपी में भाजपा की सरकार
उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश यादव भी अयोध्या पहुंचे और 2027 यूपी विधानसभा चुनाव पर दावा किया कि भाजपा की जीत होगी और वे अपने कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएगी. यूपी में भाजपा सरकार ही बनेगी. वहीं मीडिया से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी. वहां की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया है. इसी विश्वास के कारण भाजपा को जनादेश मिला है. वहीं उन्होंने टीएमसी सरकार पर अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का आरोप लगाया है.


