Friday, October 30, 2026

कानपुर में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी बस 40 से ज्यादा लोग सवार, राहत-बचाव कार्य जारी

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रामगंगा नहर में गिर गई. बस में 40 से भी ज्यादा लोग सवार थे. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए.

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही बस रामगंगा नहर के पुल के पास पहुंची. जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे का मजबूत रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में गिर गई. वहीं बस के अंदर सवार कई सवारियां एक दूसरे के ऊपर जा गिरे. हालांकि इस बीच राहत की बात रही कि बस पूरी तरह नदी में नहीं डूबी और किनारे पर ही अटक गई. जिससे कुछ लोगों ने तुरंत बस का शीशी तोड़ा और बस ऊपर आ गए.

इसे भी पढ़े: शादी समारोह से लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, दो युवकों की मौत

दर्जनों लोग घायल 

घटना की जानकारी मिलते ही बिधनू थाना पुलिस और स्थानीय राहगीरों ने बचाव कार्य शुरु किया. बस की खिड़कियों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है, जिनका इलाज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हैलट अस्पताल भेजा गया है. इसके साथ ही पुलिस ने क्रेन मंगवाया ताकि बस को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और ये भी सुनिश्चित कर सके कि कोई भी यात्री बस के नीचे न दबा हो.

पूरी तरह बाधित रहा यातायात

इस घटना के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहा. कई देर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. जिस कारण से पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस को बाहर निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि सभी घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए और उनका इलाज कराया जाए. घटना को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को त्वरित राहत कार्य और घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया. फिलहाल पुलिस घटना को लेकर सभी तरह से जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर