Saturday, September 19, 2026

8-9 दिसंबर को आयोजित ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने सीएम हेमंत सोरेन को मिला आमंत्रण

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यलय, कांके रोड में शुक्रवार को तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सोहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

0cd9edf6 2de7 4800 83d2 171dba71c8dd

मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री को हैदराबाद में 8 और 9 दिसंबर को होने वाले ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। यह समिट निवेश, विकास और विभिन्न राज्यों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

347fa075 c1dd 4dc1 8ff4 4d14cd761981

बैठक के दौरान तेलंगाना और झारखंड के बीच आपसी सहयोग, विकास मॉडल और प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर भी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से न केवल आर्थिक अवसर बढ़ेंगे, बल्कि नीतिगत स्तर पर भी सहयोग मजबूत होगा। इस मुलाकात के समय झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद थे।

26fbb654 7656 4445 8f04 7d5ec4c9e406

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपमुख्यमंत्री विक्रमार्क का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे संवाद आपसी समझ और विकास के नए रास्ते खोलते हैं। उन्होंने समिट के निमंत्रण के लिए धन्यवाद भी दिया। मुलाकात को दोनों राज्यों के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर