रांची: आज मैंने रांची शहर का औचक निरीक्षण किया, राज्य के प्रत्येक शहर में आवागमन, नागरिक सुविधाओं तथा जीवन की सुगमता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि राज्य का हर शहर सुरक्षित, समावेशी एवं खुशहाल बने, जहाँ प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ बेहतर जीवन सुविधाएँ सुनिश्चित हों। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने यह जानकारी साझा की।
जारी तस्वीरों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के साथ संवाद करते नजर आए तो वहीं उन्होंने अधिकारियों से भी शहर के मौजूदा हालातों को समझा। इस संबंध में लोगों ने सीएम के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की. कई यूजर्स ने उनके इस कदम की सराहना की तो वहीं कई यूजर्स ने मुख्यमंत्री से शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर करने की मांग की। हालांकि कई लोगों का कहना है कि राजधानी रांची समेत धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में भी किसी भी तरह का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।


