Friday, October 30, 2026

सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर हिरासत में ले लिया है. सीजेपी के दोनों नेताओं को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया. इनके अलावा, पार्टी से जुड़े अजिंक्य शिंदे समेत कई अन्य समर्थकों को भी पुलिस ने डिटेन किया है. इस घटनाक्रम को लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है.

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, ‘वोट चोरी’ को लेकर दाख़िल की याचिका

अभिजीत दीपके के वीडियो में पार्टी के कुछ समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. दीपके ने वीडियो के साथ लिखा, “तिरंगा लेकर कॉकरोच आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में घुस गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. आशुतोष रांका, सौरव दास, अजिंक्य शिंदे और टीम के दूसरे सदस्यों को हिरासत में लिया गया है.” उन्होंने लिखा, “नरेंद्र मोदी, आप विरोध-प्रदर्शन को खत्म नहीं कर सकते.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर