Sunday, September 13, 2026

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने रांची में छात्रों के प्रदर्शन में हुई पुलिस कार्रवाई पर ये कहा

रांची: झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ पिछले 10 दिनों से अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके ने वीडियो कॉल के ज़रिए बात की. दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी और देवेंद्र महतो के साथ वीडियो कॉल की तस्वीर भी पोस्ट की.

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन ने विधानसभा में की 14वीं JPSC पीटी समेत कई परीक्षाओं के रद्द होने की घोषणा, TDPL को लेकर ये कहा

अभिजीत दीपके ने बताया कि देवेंद्र महतो पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. दीपके के मुताबिक़, महतो ने उन्हें बताया कि अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया, जिसमें उन्हें चोटें आईं. उन्होंने सीने में दर्द होने की बात भी कही. दीपके ने एक्स पर लिखा, “चाहे जंतर-मंतर हो या झारखंड, छात्रों के ख़िलाफ़ पुलिस की इस तरह की कार्रवाई क्रूर और अमानवीय है. सीजेपी देवेंद्र महतो और उनकी मांगों के समर्थन में मज़बूती से खड़ी है.” दीपके ने महतो को ‘सच्चा हीरो’ बताते हुए कहा, “हम उनके साहस और हिम्मत को सलाम करते हैं.”

गौरतलब है कि सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा तक मार्च निकाला था. इस दौरान पुलिस के लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के वीडियो भी सामने आए थे.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर