दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने दिल्ली में एक और बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को देशभर से समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा। और हम महात्मा गांधी के बताए अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे।
Highlights:
इसे भी पढ़े: CBSE स्कूलों में डिजिटल पेमेंट पर जोर, फीस से कैंटीन तक अब UPI से करे भुगतान
वोटर लिस्ट को लेकर CJP का विरोध
CJP का यह विरोध चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर है। पार्टी ने Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर भी सवाल उठाए हैं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
मुंबई के प्रदर्शन के बाद हुआ ऐलान
2 अक्टूबर को CJP ने मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी प्रदर्शन के बाद अभिजीत दिपके ने दिल्ली में 10 अक्टूबर के आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोकती है, तो जिस जगह उन्हें रोका जाएगा, वहीं से विरोध जारी रखा जाएगा।
पहले भी जंतर-मंतर पर कर चुका है प्रदर्शन
CJP इससे पहले भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर चुका है। जून 2026 में पार्टी ने परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन किया था। उस दौरान CJP ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।
अब CJP ने एक बार फिर दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि उसका आंदोलन चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर है। 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन में देश के अलग-अलग हिस्सों से समर्थकों के पहुंचने की बात कही गई है।


