Saturday, October 31, 2026

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

झारखंड : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल को उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बता दे, अविनाश कुमार ने नये मुख्य सचिव के रूप में 30 सितंबर को अपना पदभार संभाल लिया।  निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद अविनाश कुमार को कार्यभार सौपा जहां राज्य के प्रशासनिक नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन को चिह्नित करता है।

कौन है अविनाश कुमार

झारखंड कैडर के 1993 बैच में बने आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार ने बी.टेक. और एम.टेक. की डिग्री प्राप्त की है। 1993 बैच के एक अनुभवी अधिकारी के रूप में जिनके  पास राज्य के समग्र प्रशासन की निगरानी, नीति निर्माण और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित करने की जिम्मेदारी सौपी गई हैं।

WhatsApp Image 2025 10 10 at 11.21.03 AM
Avinash Kumar

आईएएस अविनाश कुमार सीएस बनने के पहले भी मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। इसके अलावा झारखंड ऊर्जा विकास निगम लि. के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और झारखंड बिजली वितरण निगम लि, रांची के प्रबंध निदेशक का दायित्व संभाल रहे थे। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी अविनाश कुमार के पास नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में स्थानिक आयुक्त का भी कार्यभार था। अविनाश कुमार अब सीएम के एसीएस के अलावा स्थानिक आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर