Monday, September 14, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, डीजीपी तदाशा मिश्रा भी पहुंची रजाभवन

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को आगामी 15 नवंबर 2025 को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

13f8c6f3 1635 44d4 84f8 7efa7ff96a6e

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड विधानसभा द्वारा पारित झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025 को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

43222007 9698 4f6d 8e55 bdf063334944

वहीं, राज्यपाल से आज राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा (भा.पु.से.) ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। राज्यपाल और डीजीपी के बीच राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और आम जनता की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर