Thursday, October 29, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन ने माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग शनिवार को रामगढ़ स्थित रजरप्पा पहुंचे. मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की. मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा.

इस मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई. इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.

मुख्यमंत्री को कई नेताओं ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन को उनके समर्थक, पार्टी नेता व अन्य लोग बधाई दे रहे हैं। राज्य सरकार में मंत्री व झामुमो नेता दीपक बिरूआ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट से यह खुलासा किया कि आज मुख्यमंत्री दंपती की शादी की सालगिरह है। मंत्री लिखते हैं, “शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं साथी!! आप दोनों का साथ में बिताया सफर हम सबके लिए प्रेरणा है। आपकी सालगिरह उतनी ही खास और एहसास भरी हो जितनी आप दोनों के त्याग और तपस्या की कहानी। ईश्वर आपकी जोड़ी बनाए रखें यही कामना है!!

स्वास्थ्य मंत्री व कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भैया-भाभी को शादी की सालगिरह की दिली मुबारकबाद। आप दोनों की जोड़ी मोहब्बत, एहतराम और पाक रिश्ते के मज़बूत बंधन की एक ख़ूबसूरत मिसाल है। आप दोनों के दिलों में जो रहम, करुणा और जज़्बा है, वह हम सबके लिए रौशनी की तरह राह दिखाता है। दुआ है कि यह रिश्ता यूँ ही प्यार और वफ़ा के साथ तरक़्क़ी करता रहे, हर खुशी और हर आज़माइश में आप दोनों एक-दूसरे का सहारा बनकर साथ निभाते रहें। सालगिरह की बहुत-बहुत मुबारकबाद

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर