Saturday, October 31, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की, SIR पर बोले-‘जय हिंद, जय भारत’

रांची: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, डीआईजी संताल परगना अंबर लकड़ा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ तथा अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही पुलिस जवानों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

देवघर पहुंचने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया। इसके पश्चात उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया द्वारा उनसे एसआइआर सहित विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए, हालांकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने किसी भी सवाल का प्रत्यक्ष उत्तर नहीं दिया। उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया में कहा कि वे भारत के मंगल और कल्याण की कामना के लिए बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने आए हैं। उन्होंने बाबा से देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड के सभी भाई-बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, झारखंड के सभी भाई-बहनों का हार्दिक अभिनंदन। सादर नमस्कार। जय भारत, जय हिंद।’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर