Monday, September 14, 2026

हजारीबाग के चट्टी बारियातू कोल माइंस में बवाल, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज का आरोप

रांची : हजारीबाग जिले के चट्टी बारियातू कोयला माइंस क्षेत्र से एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आई है, जहां कंपनी द्वारा बिना किसी पूर्व वार्ता के खनन कार्य शुरू किए जाने को लेकर भारी तनाव उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि कंपनी ने रैयतों और स्थानीय ग्रामीणों से बिना सहमति और समझौते के जबरन काम शुरू कराया, जिसका विरोध करने पर स्थिति हिंसक हो गई।

लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब ग्रामीणों को खनन कार्य शुरू होने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। इसी दौरान कंपनी के सुरक्षा कर्मियों और कथित रूप से मौजूद बल द्वारा ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों के घायल होने की खबर है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया।

कंपनी से उचित मुआवजे की मांग

इस घटना में एक महिला के साथ बर्बरता से मारपीट किए जाने का भी गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से कंपनी से वार्ता और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज करते हुए अचानक काम शुरू कर दिया गया। विरोध करने पर उनके साथ बर्बरता की गई, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।

खनन कार्य को तत्काल बंद करने की मांग

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और खनन कार्य को तत्काल बंद करने की मांग करने लगे। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की है, ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर