Monday, September 14, 2026

सेंसर बोर्ड ने प्रभास की अपकमिंग फिल्म “राजा साब” के 2 सीन में किए बड़े बदलाव

महाराष्ट्र : साउथ के मेगास्टार प्रभास की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म “राजा साब” के दो सीन में बड़े बदलाव करवाए गए हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले ही इसके दो सीन में बदलनाव करने को कहा, जिससे फिल्म की लेंथ पर भी असर पड़ा है। वहीं, प्रभास की ये फिल्म विजय की “जन नायगन” से क्लैश के चलते भी नुकसान झेल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार प्रभास की फिल्म “राजा साब” 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

सेंसर बोर्ड ने 2 सीन पर आपत्ति जताई

फिल्म को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था, हालांकि बोर्ड ने इसके 2 सीन पर आपत्ति जताई। जिसमें, पहला बदलाव उस सीन पर हुआ है, जिसमें फर्श पर खून बहता दिखाया जाने वाला था। इस सीन में दिखाए गए खून को ब्लैक एंड व्हाइट किया जाएगा। वहीं दूसरा बदलाव सिर काटने वाले सीन में हुआ है। सेंसर बोर्ड ने इसकी 4 सेकेंड की लेंथ कम करने का सुझाव दिया है, जिसके बाद अब फिल्म का रन टाइम 189 मिनट यानी 3 घंटे 9 मिनट का होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार प्रभास की ये फिल्म राजा साब इंडियन फिल्म के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म है, जिसे 500 करोड़ के मेगा बजट में तैयार किया गया है।

फिल्म के लिए 500 करोड़ का बजट निकाल पाना भी मुश्किल

राजा साब के ट्रेलर को 19 मिलियन लोगों ने देखा है, जबकि जन नायगन के ट्रेलर को यूट्यूब पर 41 मिलियन लोग देख चुके हैं। टीजर रिलीज होने के बाद, अब फिल्म के लिए 500 करोड़ का बजट निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है। इसके दो कारण हैं, पहली वजह कि प्रभास की पिछली कुछ एवरेज फिल्मों से उनका हिंदी ऑडियंस में खास दबदबा नहीं है। वहीं दूसरी वजह ये है कि फिल्म “राजा साब” का क्लैश विजय की फिल्म जन नायगन से होने वाला है। जन नायगन की रिलीज से पहले ही विजय ने फिल्मों से रिटायरमेंट की अनाउंस कर दी, जानकारी के अनुसार “जन नायगन” उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है।

सोशल मीडिया पर पहले ही विजय के फैंस उनकी आखिरी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। विजय की फिल्म “जन नायगन” भी 9 जनवरी को ठीक उसी दिन रिलीज हो रही है, जिससे राजा साब को साउथ में कम और “जन नायगन” को ज्यादा स्क्रीन मिलने का भी खतरा है। ऐसे में राजा साब हिंदी बेल्ट और साउथ बेल्ट दोनों में हाइप क्रिएट करने में नाकाम होती नजर आ रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर