Wednesday, July 22, 2026

बिहार : नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कार्यालय में मना जश्न, बंटी मिठाईयां

पटना: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को आज भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की खबर की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमें। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभाने का मौका मिला है।

इधर, बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि हाल में एनडीए की मिली प्रचंड जीत का तोहफा बिहार को मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश के किसी नेता को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार के मंत्री नितिन नवीन कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता हैं, जिनका इनाम आज इन्हें इतना बड़ा दायित्व देकर पार्टी ने दिया है। नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नितिन नवीन को हृदय से अभिनंदन एवं असीम शुभकामनाएं।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नवीन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय फलक पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए, ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महती भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नितिन नवीन के यशस्वी कार्यकाल के लिए ढेरों मंगलकामनाएं भी दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नितिन नवीन की पहचान राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे 14 वर्षों से पटना में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी के आयोजन करते रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर