Monday, September 14, 2026

नीट केस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास पर पॉक्सो एक्ट समेत छह धाराओं में केस दर्ज, हुई गिरफ्तारी

पटना : नीट छात्रा दुष्कर्म-हत्या मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक-झूठे आरोपों का वीडियो बनाने और पोस्ट करने के आरोप में पटना पुलिस ने पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ कुमार दास पर केस दर्ज किया है। उनपर पॉक्सो एक्ट के अलावा बीएनएस की पांच धाराएं लगाई गई हैं। वे अपने नाम पर यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

शुक्रवार को केस दर्ज होने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चित्रगुप्तनगर समेत कई थानों की पुलिस उनके न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित स्काई जेड अपार्टमेंट के फ्लैट में पहुंच छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजट्स जब्त कर लिया। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

जांच प्रभावित हो रही थी

आईओ ने दर्ज केस में लिखा है कि प्रारंभिक जांच से स्पष्ट होता है कि प्रसारित की गई सूचनाएं तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। भ्रामक और झूठे कंटेंट के प्रसारण के कारण संबंधित मामले के अनुसंधान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। अमिताभ के कृत्य से जनमानस में तनाव व भ्रम, की स्थिति उत्पन्न हुई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर