Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग में डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन की मौत, छह घायल

हजारीबाग : झारखंड के बरही थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार में जा रही स्विफ्ट कार अचानक नियंत्रण खोकर फोरलेन सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद कार बुरी तरह टूट गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बरही थाना अंतर्गत पंचमाधव गंगटाही पुल के पास की है। कार (नंबर – WB 44A 0415) में एक ही परिवार के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कार असनसोल से जा रही थी और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार सीधा डिवाइडर से टकराई और कई फीट तक घिसटती चली गई।

हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान में पूनम देवी (55 वर्ष), जय भगवान यादव (40 वर्ष) और अंशिका कुमारी (10 वर्ष) पया गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में शामिल हैं धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष), शिवम कुमार (12 वर्ष), अभिराज कुमार (10 वर्ष), मृत्यंजय कुमार (8 वर्ष), कौशल्या देवी और ज्योति कुमारी (24 वर्ष)। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही बरही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर