Monday, September 14, 2026

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के साथ हुआ शुरू

राजस्थान : राज्य विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। जिसमें राज्य सरकार अपनी अब तक की उपलब्धियों को सामने रखा। इसमें पेपर लीक मामलों में आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और “राइजिंग राजस्थान” अभियान के तहत राज्य में आए निवेश का खास तौर पर जिक्र किया गया। राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर कांग्रेस ने आश्वासन दिया है कि आज सदन में कोई हंगामा नहीं किया जाएगा। हालांकि कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि गुरुवार से वह सरकार को घेरने के लिए आक्रामक रुख अपनाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में विधानसभा में हंगामे के पूरे आसार हैं।

कार्यवाही की शुरुआत में एक्टर धर्मेंद्र, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित 21 दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आज की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आज ही कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे। बीएसी की बैठक में बजट सत्र के पूरे कार्यक्रम पर फैसला लिया जाएगा। इसमें राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार के जवाब, बजट पेश करने की तारीख और बजट पर चर्चा व सरकार के जवाब की तारीख तय की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर