Thursday, October 29, 2026

गिरिडीह में 2 दिनों से लापता छात्रा का शव पुल के नीचे मिला, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के बरगंडा पुराना पुल के पास उसरी नदी पर 2 दिनों से लापता एक छात्रा का शव मिला है. मृतका की पहचान पायल कुमारी पिता जागेश्वर दास के मुफ्फसिल थाना इलाके के वार्ड नंबर 12 सिरसिया के रूप में हुई है.

वह 11वीं की छात्रा थी और सिलाई का प्रशिक्षण लेने के साथ साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का भी काम करती थी. शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोग मौके पुर जमा हो गए. वहीं मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की.

क्लास करने गई पर नहीं लौटी

मृतका का चचेरे भाई पिंटू कुमार दास ने कहा कि उसकी बहन पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को भी पढ़ाती थी. प्ररतिदिन  सुबह वह घर से निकलती और दोपहर 2 बजे तक घर वापस आ जाती थी. इस तरह सोमवार (18 मई) की सुबह ट्यूशन बोलकर घर से निकली थी. लेकिन वह 2 बजे तक वापस अपने घर नहीं लौटी. घर न पहुंचने पर मम्मी ने पायल को फोन किया और पूछा. जिस पर पायल ने कहा कि वह ब्लॉक में सिलाई करने के बाद घर के लिए निकल रही है और 10 मिनट तक घर पहुंच जाएगी.

इसे भी पढ़े: विकेन्द्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती, हस्तशिल्प, लघु उद्योग में भी हो लागू : कल्पना सोरेन 

3 बजे फोन बंद आया

पायल 10 मिनट के बाद भी घर नहीं लौटी. जिसके बाद मां को चिंता हुई और उन्होंने उसे दोपहर के 3 बजे फिर से फोन किया, लेकिन इस बार उसका मोबाइल बंद था. फोन बंद होने के कारण मां ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. काफी प्रयासों के बाद उन्होंने देर शाम पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने भी खोजबीन शुरु कर दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस ने पायल के सहेलियों से पूछताछ की गई और पायल के मोबाइल डिटेल निकाला गया. वहीं जांच के दौरान बुधवार की सुबह पुल के नीचे पायल का शव मिला. जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं पिंटू ने कहा कि घटना की गहनता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर