Saturday, October 31, 2026

रांची के धुर्वा डैम में डूबे विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव बरामद, NDRF ने निकाला बाहर

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित धुर्वा डैम में गुरूवार को डूबे विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव आज शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया गया. NDRF की टीम ने आज सुबह डैम से शव को बाहर निकाला. इससे पहले गुरूवार को डूबने की सूचना मिलने के बाद पूरे दिन एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश करती रही, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था. शव को धुर्वा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के खूंटी में ऑटो को बचाने में बेकाबू हुई बस, खड़े ट्रक से भिड़ी

परिजनों के मुताबिक, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और अन्य सामान मिला। पुलिस ने मौके से गाड़ी, चप्पल और बरसाती जब्त की थी। इसके बाद NDRF की टीम ने डैम में लगातार खोज अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर