Friday, October 30, 2026

नीला ड्रम हत्याकांड: आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला

मेरठ : साल 2025 के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को 30 सितंबर को मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था। बता दें कि सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। हत्या के बाद शव को पांच टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी, ‘जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना अपराध नहीं, जेल में डालना कायरता’

कोर्ट ने पूछी दोनों आरोपियों की इच्छाएं

बुधवार को जिला कारागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दोनों की पेशी हुई। सजा सुनाते समय जज अरविंद कुमार मिश्रा ने दोनों से उनकी इच्छा पूछी, लेकिन दोनों खामोश रहे। इस दौरान कोर्ट ने सजा सुनाने से पहले दोनों के स्वास्थ्य और जेल की दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सजा पर सुनवाई करते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनाई।

अदालत में जब मुस्कान से पूछा गया कि वह अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी है और उसे क्या सजा दी जाए, तो उसने अपनी छोटी बेटी का हवाला देते हुए कहा, “मेरी बेटी छोटी है, उसका ख्याल रखा जाए।” इसके बाद वह चुप हो गई। साहिल से भी यही सवाल किया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

मृत्युदंड देने की मांग

सौरभ की मां रेणू और भाई बबलू ने अदालत से दोनों दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की थी। जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) केके चौबे ने भी पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी। परिवार ने कहा था कि यदि उनकी मांग के अनुरूप फैसला नहीं आया तो वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

प्रेम विवाह के बाद हत्या की साजिश

ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर निवासी सौरभ राजपूत ने वर्ष 2016 में गौरीपुरा निवासी मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2019 में पारिवारिक विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे। उसी साल मुस्कान ने बेटी पीहू को जन्म दिया, जो वर्तमान में अपने नाना-नानी के पास रहती है। इसी बीच मुस्कान की मुलाकात अपने स्कूल के सहपाठी और इंद्रानगर निवासी साहिल शुक्ला से हुई। सौरभ के विदेश जाने के बाद दोनों करीब आ गए।

सौरभ के लौटने के बाद 24 फरवरी 2025 को उसकी हत्या की साजिश रची गई। तीन मार्च की रात सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए गए और उन्हें सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपा दिया गया। इसके बाद साहिल और मुस्कान हिमाचल घूमने चले गए। 17 मार्च को लौटने के बाद 18 मार्च को हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 19 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनकी निशानदेही पर ड्रम से सौरभ का शव बरामद किया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर