Thursday, October 29, 2026

गिरिडीह के घोड़थम्भा में दो पक्षों में खूनी झड़प: पांच घायल, तीन की हालत नाजुक

गिरिडीह: राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी के एटोचाच गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला लाठी-डंडों की खूनी झड़प में तब्दील हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पत्थर मारने की कोशिश की गई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष के चार लोगों को बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तत्काल राजधनवार के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर