Wednesday, July 22, 2026

कुसुंबा विष्णुगढ़ की निर्भया के हत्यारों को फांसी दिलाने के लिए भाजपा का आंदोलन हुआ तेज, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

रांची/नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने नई दिल्ली स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। कुसुंबा की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी जघन्य हत्या पर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में आज बेटियां असुरक्षित हैं। विधि व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा।

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में कानून का शासन समाप्त हो चुका है। यहां अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही। अपराधी गुंडे जैसा चाह रहे वैसा कर पाने में सफल हैं। झारखंड में हेमंत है तो हिम्मत है अपराधियों को, लुटेरों को, दलालों को,बिचौलियों को। आम आदमी परेशान है,त्रस्त है, बेटियां असुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें : हज़ारीबाग के विष्णुगढ़ की घटना पर कल्पना सोरेन मौन क्यों?: राफिया नाज़

घटना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी मंगलवारी जुलूस में घूमने गई कुसुंबा की बेटी के साथ जिस प्रकार से अपराधियों ने दुष्कर्म किए,उसके शव के साथ जिस प्रकार से दरिंदों ने हालात की आंख निकाले, दांत तोड़े,जीभ काटे यह अपराध की पराकाष्ठा है। यह घटना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। ऐसी घटना पर राज्य सरकार की उदासीनता ने राज्य की जनता को हताश निराश किया है। जनता दहशत में जीने को मजबूर है।

आदित्य साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना के 6 दिन बाद भी एक ट्वीट कर के भी घटना की निंदा नहीं की। कार्रवाई के लिए निर्देश नहीं दिए। लेकिन वे आभारी हैं माननीय उच्च न्यायालय का जिन्होंने घटना का स्वतः संज्ञान लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, डीजीपी, मुख्य सचिव को निर्देशित किए हैं।

पूरे राज्य में आंदोलन

आदित्य साहू ने कहा कि घटना के बाद भाजपा ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन प्रारंभ किए हैं। साथ ही कुसुंबा की निर्भया के परिवार के साथ पार्टी खड़ी है। उसके मजदूर पिता को घर लौटने में पार्टी के सांसद विधायकों ने मदद की, परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।हजारीबाग सहित पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन चलाए हैं।

3 अप्रैल को झारखंड बंद

कहा कि आगे दो दिनों में अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगामी 2 अप्रैल को भाजपा जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध करेगी और 3 अप्रैल को झारखंड को बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कुसुंबा की निर्भया की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब उसके अपराधी फांसी के फंदे पर झूलेंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर