Friday, October 30, 2026

विष्णुगढ़ में मासूम संग दरिंदगी के विरोध में सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता, हजारीबाग में यातायात बाधित

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा बुलाए गए बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही इलाके में जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों में भारी आक्रोश नदर आया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

BJP का बंंद और सड़कों पर प्रदर्शन

इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर BJP ने सोमवार को बंद का आह्वान किया। मुख्य सड़कों को जाम कर दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कई स्थानों पर लंबी दूरी की गाड़ियां भी फंसी रहीं। इसी दौरान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी के बाद बढ़ा आक्रोश, राहुल सिंह गिरोह की धमकी से माहौल गरम 

प्रशासन पर उठे सवाल 

स्थानीय लोगों और नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जो कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इसे लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी विपक्ष ने तीखा हमला बोला है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग अब और तेज हो गई है। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और नेताओं का गांव में लगातार आना-जाना जारी है। BJP ने साफ कहा है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर