Thursday, July 23, 2026

राज्यसभा चुनाव : बिहार से नितिन नवीन, बंगाल से राहुल सिन्हा समेत BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली : 16 मार्च को होने वाले द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल नौ उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। इनमें से कई नाम ऐसे हैं जो पार्टी के संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं और क्षेत्रीय स्तर पर प्रभावशाली माने जाते हैं।

अप्रैल महीने में राज्यसभा में बिहार, बंगाल और असम समेत 10 राज्यों से कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं। बिहार से बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। नितिन नवीन पार्टी के वर्तमान में बीजेपी अध्यक्ष हैं और पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पटना के बांकीपुर से पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं. वहीं दूसरी ओर अगिआंव से पूर्व विधायक शिवेश कुमार भी पार्टी के युवा और सक्रिय चेहरों में शुमार हैं। बिहार में कुल पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है.

असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को टिकट दिया गया है। दोनों नेता राज्य में बीजेपी की सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। असम में तीन सीटें खाली हो रही हैं और पार्टी यहां भी अपनी स्थिति को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल से दो-दो नाम

पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को टिकट दिया गया है। राहुल सिन्हा राज्य बीजेपी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत है। ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। मनमोहन समल वरिष्ठ नेता हैं और सुजीत कुमार भी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार होने से यहां स्थिति अनुकूल है।

हरियाणा से संजय भाटिया 

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। लक्ष्मी वर्मा पार्टी की महिला मोर्चा में सक्रिय रही हैं और राज्य में सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। छत्तीसगढ़ में दो सीटें खाली हो रही हैं और बीजेपी की सरकार होने से यहां से जीत की उम्मीद मजबूत है। हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला है। संजय भाटिया प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हरियाणा में भी दो सीटें हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर