Friday, October 30, 2026

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 जून को बिहार में होने वाले MLC चुनाव को लेकर करेंगे बैठक

न्यूज डेस्क: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे होगे. जिसमें जदयू को 4 और भाजपा को 3 सीटें मिलेगी. 1 सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो और 1 सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को मिलेगी. वहीं इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 जून को पटना में बैठक करेंगे, जिसमें बीजेपी कैंडिडेट के नाम फाइनल होगा.

जिसे लेकर फिलहाल पार्टी में मंथन चल रहा है. वहीं कई उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिनमें संजय मयूख, लाजवंती झा, राजेंद्र सिंह, ब्रजेश रमन, अमृता भूषण और धीरेन्द्र सिंह शामिल हैं.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे बैठक

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि 3 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना आने के बाद सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. जिसमें यह तय होगा कि बीजेपी इस बार मैदान में किसे उतारेगी, इस पर अंतिम मुहर लगेगी. वहीं बैठक के दौरान एमएलसी प्रत्याशी को लेकर भी कई प्रकार की चर्चा होगी.

इसे भी पढ़े: सीएम सम्राट आज मुजफ्फरपुर को देगें करोड़ों का सौगात, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

किन 3 चेहरों को मिलेगा सीट

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बैठक में नई प्रदेश कमेटी का गठन, संगठन में जिम्मेदारियों के बंटवारे के अलावा आगे पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इस प्रकार से नितिन नवीन का पटना आना कई मायनों में खास बताया जा रहा है. वहीं अब देखना होगा कि बीजेपी के खाते में आई 3 सीटों के लिए किसके चेहरे पर फाइनल मुहर लगेगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर