Thursday, October 29, 2026

गिरिडीह पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सीजेपी प्रदर्शन व SIR के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

गिरिडीह : सेवा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान दोनों ने बरगंडा स्थित समाजसेवी विनोद सिन्हा के आवास पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मनोज तिवारी ने मां के भजन भी प्रस्तुत किए। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट और एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। साथ ही झारखंड सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह उपायुक्त के नाम एवं पहचान का दुरुपयोग कर 20 हजार रूपए की साइबर ठगी, प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Image 2026 10 12 at 14.03.46

उन्होंने दावा किया कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत गिरिडीह उपचुनाव से होगी। दूसरी ओर, अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने युवाओं को जागरूक करने और छात्रों के मुद्दों पर अपनी बात रखी। मनोज तिवारी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा के पहुंचने से माहौल चर्चा में आ गया। झारखंड सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने पेपर लीक के मामलों और छात्र आंदोलन को लेकर सवाल उठाए।

मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की पहल की, जबकि झारखंड में रांची और गिरिडीह में छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में सरकार बदलने की शुरुआत गिरिडीह उपचुनाव से होगी।

WhatsApp Image 2026 10 12 at 14.03.46 1

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने कहा कि वह पहली बार गिरिडीह आई हैं और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से वह युवाओं को जागरूक करना चाहती हैं।

सौंदर्या शर्मा के मुताबिक, दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और उनकी बदलती सोच को सही दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई और नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले का जिक्र करते हुए भी छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

फिलहाल, गिरिडीह में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं तक पहुंचने और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, मनोज तिवारी के बयानों से झारखंड की राजनीति में भी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर