Monday, September 14, 2026

प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के नए स्पीकर, गया टाउन से बीजेपी के टिकट पर नवीं बार चुने गए

बिहार : बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गया टाउन से विधायक चुने गए डॉ. प्रेम कुमार मंगलवार से सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के नये स्पीकर चुने गये हैं. विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें आसन तक लेकर गए। सदन में मौजूद सभी नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

प्रेम कुमार के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रेम कुमार लंबे समय से मंत्री और विधायक के रूप में बेहतरीन काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज प्रेम कुमार जी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मैं पूरे सदन की ओर से उनका अभिनंदन करता हूं और सभी नेताओं का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इन्हें निर्विरोध चुना। नीतीश कुमार ने सदन के सदस्यों से कहा कि प्रेम कुमार का सम्मान करते हुए खड़े होकर प्रणाम करें। इसके बाद पूरे सदन ने खड़े होकर उन्हें प्रणाम किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन और विपक्ष, दोनों भूमिकाओं में महत्वपूर्ण अनुभव रखते हैं। उन्होंने कहा कि आपके पास हर तरह का अनुभव है। बिहार की जनता की ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई। इसी दौरान सदन में मौजूद दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेम कुमार के अनुभव की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज अनुभव की बड़ी किताब इस पवित्र आसन पर बैठी है। नए सदस्यों को आपके अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। पूरा सदन गौरवान्वित है।

इस तरह बिहार विधानसभा में नए स्पीकर के चयन के साथ ही नए सत्र की शुरुआत सकारात्मक माहौल में हुई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर