Saturday, October 31, 2026

BMC में पहली बार भाजपा का मेयर, रितु तावड़े को मिली कमान, संजय घाड़ी होंगे उप महापौर

नई दिल्ली : मुंबई की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद मेयर पद को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है। बीजेपी ने मुंबई मेयर पद के लिए पार्षद रितु तावड़े के नाम पर मुहर लगा दी है, जबकि डिप्टी मेयर के रूप में शिवसेना के संजय घाड़ी चुने जाएंगे।

89 सीटों पर जीत दर्ज

बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। इस तरह बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही यह अटकलें तेज थीं कि मेयर कौन बनेगा, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है।

मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव 11 फरवरी को

शनिवार को बीएमसी मुख्यालय में बीजेपी पार्षदों की अंतिम रणनीतिक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रितु तावड़े के नाम को मेयर पद के लिए अंतिम रूप दिया गया। इसके साथ ही शिंदे गुट की शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के लिए संजय घाड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बीएमसी में मेयर और डिप्टी मेयर का औपचारिक चुनाव 11 फरवरी को होगा, लेकिन बहुमत होने के कारण गठबंधन की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि करीब 40 वर्षों में यह पहला मौका है जब मुंबई को बीजेपी का मेयर मिलने जा रहा है। इसे बीजेपी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि रितु तावड़े के नेतृत्व में मुंबई के विकास को नई दिशा मिलेगी और प्रशासन में पारदर्शिता व तेजी आएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर